किशोर कुमार छत्तीसगढ़ स्टेट रिपोर्टर इंडियन टीवी न्यूज नेशनल
भिलाई के जोन-2 खुर्सीपार स्थित बालाजी नगर, वार्ड-45 में तेलुगु युवता समिति द्वारा आयोजित श्री श्री श्री मंकिनम्मा सम्बरालु शीतला माता महोत्सव (मेला) में श्रद्धालुओं और समाजजनों की बड़ी संख्या में सहभागिता रही।
इस अवसर पर आयोजन समिति के अध्यक्ष, वार्ड-45 के पार्षद एवं पूर्व सभापति भिलाई नगर निगम श्याम सुन्दर राव सहित भिलाई नगर निगम के उपनेता प्रतिपक्ष दया सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सर्व समाज कल्याण समिति के इंद्रजीत सिंह (छोटू भईया ) एवं पदाधिकारियों, सदस्यों, समाज के वरिष्ठजनों, माताओं-बहनों एवं युवा साथियों ने भी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।
महोत्सव के दौरान श्रद्धालुओं ने माता शीतला के दर्शन कर सुख, समृद्धि एवं क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। आयोजन समिति द्वारा धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया, जिसमें समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम सौहार्द, सामाजिक एकता और सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण का प्रतीक बना।