किशोर कुमार छत्तीसगढ़ स्टेट रिपोर्टर इंडियन टीवी न्यूज नेशनल
निगम के सभी पांचों जोन क्षेत्रों में युद्धस्तर पर नालों की सफाई कराई जा रही है, ताकि बारिश के दौरान नागरिकों को जलभराव और उससे होने वाली परेशानियों से राहत मिल सके।
निगम प्रशासन के अनुसार नालों में जमा जलकुंभी, गाद और कचरे को हटाने का कार्य लगातार जारी है। सफाई अभियान में निगम के अधिकारी, कर्मचारी और सफाई कर्मियों की संयुक्त टीम सक्रिय रूप से जुटी हुई है। बड़े एवं गहरे नालों की सफाई के लिए जेसीबी और चैन माउंटिंग मशीनों का उपयोग किया जा रहा है, जिससे नालों के मध्य भाग तक पहुंचकर प्रभावी ढंग से सफाई की जा सके
निगम आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय ने सभी जोन अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि बरसात शुरू होने से पहले नाला सफाई का कार्य पूर्ण कर लिया जाए। उन्होंने कहा कि शहर की जल निकासी व्यवस्था को सुचारू बनाए रखना निगम की प्राथमिकता है और किसी भी क्षेत्र में जलभराव की स्थिति उत्पन्न न हो, इसके लिए नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है।
निगम प्रशासन का कहना है कि नालों की समय पर सफाई होने से वर्षा जल का प्रवाह बाधित नहीं होगा और शहर के निचले इलाकों में जलभराव की समस्या काफी हद तक कम होगी। अभियान के तहत प्रमुख नालों के साथ-साथ आंतरिक कॉलोनियों के नालों की भी सफाई कराई जा रही है।
नगर निगम का लक्ष्य मानसून पूर्व सभी प्रमुख नालों की सफाई पूर्ण कर शहरवासियों को बेहतर और सुगम जल निकासी व्यवस्था उपलब्ध कराना है, जिससे बारिश के मौसम में लोगों को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े।