राजेश कुमार तिवारी इंडियन टीवी न्यूज़
कटनी
जिले के किसानों, युवाओं और विकास से जुड़े मुद्दों को लेकर भोपाल में महत्वपूर्ण पहल देखने को मिली। युवा व्यवसायी एवं समाजसेवी कुशल प्रकाश मिश्र ने प्रदेश और केंद्र के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर क्षेत्र की समस्याओं एवं जनहित के विषयों को प्रमुखता से उठाया। इस दौरान विभिन्न मुद्दों पर सकारात्मक चर्चा हुई और शीघ्र समाधान का आश्वासन भी मिला।
भोपाल प्रवास के दौरान कुशल प्रकाश मिश्र ने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय कृषि, किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान से सौजन्य भेंट की। मुलाकात के दौरान कटनी जिले के किसानों से जुड़े जमीनी मुद्दों, कृषि क्षेत्र की चुनौतियों, किसानों की आय बढ़ाने के उपाय तथा ग्रामीण विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तार से चर्चा की गई।
इसके बाद उन्होंने खजुराहो-कटनी लोकसभा क्षेत्र के सांसद एवं भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा से मुलाकात कर क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों, जनसुविधाओं और लंबित जनहित मुद्दों को सामने रखा। उन्होंने आमजन से जुड़े मामलों के त्वरित और प्रभावी समाधान की आवश्यकता पर जोर दिया।
भोपाल प्रवास के दौरान भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर्स से भी उनकी मुलाकात हुई। इस दौरान युवाओं के रोजगार, संगठनात्मक गतिविधियों, सामाजिक नेतृत्व और राजनीतिक भागीदारी जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा हुई। साथ ही युवाओं को विकास और समाजसेवा की मुख्यधारा से जोड़ने के प्रयासों पर भी विचार-विमर्श किया गया।
कुशल प्रकाश मिश्र ने बताया कि उनका यह दौरा किसानों की समस्याओं, युवाओं की भागीदारी और क्षेत्रीय विकास से जुड़े विषयों पर केंद्रित रहा। उन्होंने कहा कि जनहित के मुद्दों को जिम्मेदार मंचों तक पहुंचाने और उनके व्यावहारिक समाधान के लिए लगातार प्रयास जारी रहेंगे।
भोपाल में हुई इन मुलाकातों को कटनी जिले के विकास और जनहित के मुद्दों को गति देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। अब क्षेत्रवासियों की निगाहें इन चर्चाओं के सकारात्मक परिणामों पर टिकी हैं।