दुद्धी सोनभद्र।(विवेक सिंह)
म्योरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सागोबांध में आज शनिवार पूर्वाह्न करीब 11 बजे अनियंत्रित बाइक सामने से आ रही बस से टकराई गया जिसमें बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया ।
मिली जानकारी के अनुसार नरेशराम 42 पुत्र रामलक्ष निवासी ग्राम बैना थाना बभनी ,पूर्वाह्न करीब 11 बजे किसी काम से बाइक से दुद्धी के तरफ आ रहे थे कि सागोबांध गांव में उनकी बाइक की सामने से आ रही सवारी बस से जोरदार टक्कर हो गई ।हादसे में बाइक सवार नरेशराम गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया ।ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने घायल व्यक्ति को सीएचसी दुद्धी पहुंचाया,जहां सीएचसी चिकित्सक डॉ विनोद सिंह ने प्राथमिक उपचार के बाद जबड़े पर गंभीर चोट को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज हेतु जिला अस्पताल रेफर कर दिया ।