हापुड़ (UP)
जनपद हापुड़ के मोहल्ला गिरधारी नगर में एक नवविवाहित महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला की मौत की सूचना सोमवार सुबह परिजनों को मिली, जिसके बाद परिजन तत्काल ससुराल पहुंचे। मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न और प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं।
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, ताकि मौत के कारणों का स्पष्ट पता लगाया जा सके। परिजनों का कहना है कि विवाह के बाद से ही मृतका को दहेज के लिए परेशान किया जाता था।
फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद क्षेत्र में शोक और चर्चा का माहौल बना हुआ है।
जिला हापुड से राहुल कुमार तहसील रिपोर्टर