भिलाई।
विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर 14 जून 2026 को सेक्टर-6 स्थित कला मंदिर में ‘रक्त अलंकरण 2026’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
सेवक जन फाउंडेशन द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में विशाल रक्तदान शिविर के साथ स्वास्थ्य जांच, सम्मान समारोह और रक्तदान जागरूकता से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने उत्साहपूर्वक अपना रजिस्ट्रेशन कराया तथा स्वैच्छिक रक्तदान करने मानव सेवा का संदेश दिया।
इस दौरान रक्तदाताओं को सम्मानित भी किया जाएगा। आयोजन में स्वास्थ्य जांच शिविर, विशेषज्ञों द्वारा रक्तदान पर मार्गदर्शन और समाजसेवा के क्षेत्र में योगदान देने वाले व्यक्तियों एवं संस्थाओं का सम्मान समारोह भी आयोजित किया गया।
आयोजकों ने कहा कि रक्तदान एक महादान है और एक यूनिट रक्त कई जरूरतमंद मरीजों की जान बचा सकता है।
कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना और अधिक से अधिक लोगों को नियमित रक्तदाता बनने के लिए प्रेरित करना रहा।