किशोर कुमार छत्तीसगढ़ स्टेट रिपोर्टर इंडियन टीवी न्यूज नेशनल
रायपुर।
नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में पुलिस की लापरवाही सामने आने के बाद रायपुर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सिलयारी चौकी प्रभारी को निलंबित कर दिया है। मामले में शिकायत के बावजूद समय पर उचित कार्रवाई नहीं किए जाने और जांच में गंभीर त्रुटियां पाए जाने पर यह कदम उठाया गया।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले की समीक्षा के दौरान चौकी स्तर पर कर्तव्यों के निर्वहन में लापरवाही सामने आई। इसके बाद रायपुर ग्रामीण एसपी ने तत्काल प्रभाव से चौकी प्रभारी को सस्पेंड करने के आदेश जारी किए।
वहीं, मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी प्रक्रिया की जा रही है।
पुलिस का कहना है कि नाबालिगों से जुड़े संवेदनशील मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मामले की जांच जारी है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।