किशोर कुमार छत्तीसगढ़ स्टेट रिपोर्टर इंडियन टीवी न्यूज नेशनल
रायपुर। SECROBCEA के प्रतिनिधिमंडल ने रायपुर प्रवास के दौरान राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति से पहुना राज्य अतिथि गृह, रायपुर में सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने इस अवसर पर ओबीसी वर्ग के हितों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की।
बैठक के दौरान आयोग की अध्यक्ष ने संगठन के प्रतिनिधियों को आश्वस्त किया कि उठाए गए सभी मुद्दों के समाधान के लिए आवश्यक प्रयास किए जाएंगे। प्रतिनिधिमंडल ने चर्चा को सकारात्मक और फलदायी बताते हुए ओबीसी समाज के हितों से जुड़े विषयों पर आयोग के सहयोग की अपेक्षा जताई।
मंडल सचिव श्री रमेश्वर राव ने माननीय अध्यक्ष को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया तथा बैठक में हुई सकारात्मक चर्चा के लिए नेहरू राम निषाद का आभार व्यक्त किया।
बैठक में मंडल कार्यकारिणी के श्री नन्द किशोर सोनकर, श्री बी. आन डोरा तथा ब्रांच कार्यकारिणी के श्री मिथिलेश साहू, श्री प्रभाकर कुमार, श्री अशोक भागीरथी, श्री बी. सोमशेखर एवं श्री निराला सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। प्रतिनिधिमंडल ने ओबीसी वर्ग के अधिकारों एवं कल्याण से जुड़े मुद्दों पर आयोग के समक्ष अपनी बात रखी।