आंवला।
आंवला तहसील के अतरछेड़ी गांव में आयोजित कुंवर राजवीर सिंह मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में विधायक डॉ. राघवेंद्र शर्मा शामिल हुए।
क्रिकेट टूर्नामेंट प्रतिवर्ष स्वर्गीय राजवीर सिंह की स्मृति में आयोजित किया जाता है। इसमें विजेता टीम को 31,000 रुपये नकद और एक ट्रॉफी प्रदान की जाती है, जबकि उपविजेता टीम को 21,000 रुपये नकद और एक ट्रॉफी मिलती है। रनर-अप टीम को भी सांत्वना पुरस्कार दिया जाता है।
टूर्नामेंट के दौरान, ग्राम जगमनपुर की टीम ने अतरछेड़ी की टीम को 11 रन से हराया।
इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक डॉ. राघवेंद्र शर्मा ने ‘खेलो इंडिया, बढ़ो इंडिया’ पर अपने विचार रखे। उन्होंने खिलाड़ियों की पीने के पानी की समस्या को देखते हुए तीन दिन के भीतर एक वाटर कूलर लगवाने की घोषणा भी की।
इस मौके पर कुंवर कुलदीप सिंह, सत्यपाल सिंह, मास्टर साहब, अतुल कुमार सिंह एडवोकेट, केपी सिंह, एमपी सिंह, संजीव सिंह, किट्टू सिंह और कमेटी के सदस्यगण सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।
प्रवीन कुमार सक्सेना तहसील रिपोर्टर आंवला बरेली