शुलियापदा, 27/08: मयूरभंज जिले के शुलियापदा ब्लॉक अंतर्गत शुलियापदा उच्च माध्यमिक विद्यालय तथा ओडिशा आदर्श विद्यालय, भालियाशोल में टाटा स्टील की ओर से अंतरिक्ष विज्ञान पर आधारित क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ओडिशा सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के अधीन पठानी सामंत प्लेनेटेरियम, भुवनेश्वर के सहयोग से ‘युवा ज्योतिष विज्ञान अन्वेषण कार्यक्रम’ यानी YATS के 20वें संस्करण के अवसर पर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में 450 से अधिक छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। शुलियापदा उच्च माध्यमिक विद्यालय की नौवीं और दसवीं कक्षा तथा ओडिशा आदर्श विद्यालय की छठी से दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए एमसीक्यू अभ्यास एवं ओपन क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई।YATS-2026 की थीम ‘भारत का अगला अंतरिक्ष यात्री’ रखी गई है। विद्यार्थियों में खगोल विज्ञान, विज्ञान, एस्ट्रोफिजिक्स और अंतरिक्ष विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाने के साथ-साथ महान ओडिया खगोलशास्त्री पंडित सामंत चंद्रशेखर के योगदान को जन-जन तक पहुंचाना YATS का प्रमुख उद्देश्य है।बताया गया कि YATS के पिछले संस्करण के विजेताओं को बेंगलुरु स्थित ISRO के ISTRAC और यू.आर. राव सैटेलाइट सेंटर का दौरा करने का अवसर मिला था। ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों को अंतरिक्ष विज्ञान के प्रति आकर्षित करने के साथ अपने अंतरिक्ष संबंधी सपनों को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं, ऐसा विद्यालय के प्रधानाध्यापक विजय कुमार पृष्टि एवं प्रणति दास ने बताया।कार्यक्रम का संचालन YATS के जिला समन्वयक आशीष कुमार महांत ने किया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं तथा YATS के सदस्यों ने सहयोग किया।
मयूरभंज से हिमांशु शेखर प्रहराज की रिपोर्ट।