दुद्धी सोनभद्र।(विवेक सिंह)
थाना विंढमगंज पुलिस ने मात्र 24 घंटे के भीतर गुमशुदा युवक अंकित चौबे(25)निवासी ग्राम पतरिहा को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा द्वारा जिले में अपराध नियंत्रण तथा गुमशुदा व्यक्तियों की शीघ्र तलाश के निर्देशों के अनुरूप की गई।
थाना विंढमगंज पर दिनांक 10 जून 2026 को गुमशुदगी का मामला दर्ज की गई थी, जिसमें बताया गया था कि अंकित चौबे घर से गढ़वा जाने की बात कहकर निकला और वापस नहीं लौटा। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल तलाश अभियान शुरू किया ।आज 11 जून को उपनिरीक्षक नन्दकिशोर यादव मय टीम को मुखबिर से सूचना मिली और रेलवे स्टेशन विंढमगंज से युवक को सकुशल बरामद कर लिया गया।आवश्यक वैधानिक कार्यवाही पूर्ण करने के बाद पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर अंकित को सुपुर्द कर दिया।
परिजनों ने सोनभद्र पुलिस की त्वरित व प्रभावी कार्रवाई के लिए आभार व्यक्त किया।
पुलिस टीम में थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह,उ0नि0 नन्दकिशोर यादव, हे0का0 बजरंग यादव,का0 प्रशान्त मिश्रा थाना विंढमगंज शामिल रहे।