बस्ती
सर्किट हाउस सभागार में राष्ट्रीय मत्स्यिकी विकास बोर्ड (NFDB) एवं मत्स्य विभाग, बस्ती मण्डल द्वारा प्रधानमंत्री मत्स्य किसान समृद्धि सह-योजना (PM-MKSSY) पर एक भव्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें बस्ती, संतकबीर नगर और सिद्धार्थनगर के लगभग 115 मत्स्य पालकों व उद्यमियों ने प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य मत्स्य क्षेत्र में डिजिटलीकरण को बढ़ावा देना है। विशेषज्ञों ने राष्ट्रीय मत्स्यिकी डिजिटल प्लेटफॉर्म (NFDP), जलीय कृषि बीमा, परफॉर्मेंस ग्रांट और मत्स्य उद्यमिता पर विस्तृत प्रशिक्षण दिया। उप निदेशक मत्स्य, राजेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि यह योजना मत्स्य पालकों की आय बढ़ाने और उन्हें डिजिटल रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम है।
प्रशिक्षण के दौरान 25 मत्स्य पालकों का NFDP पर पंजीकरण किया गया और 15 आवेदन विभिन्न योजनाओं के लिए प्राप्त हुए।
इन्द्रजीत त्रिपाठी, ब्यूरो चीफ, ITN नेशनल न्यूज़, बस्ती।