ब्यूरो चीफ सुंदरलाल जिला सोलन
सुबाथू
पीएम केंद्रीय विद्यालय 14 जीटीसी, सुबाथू द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश पंजीकरण की अधिसूचना जारी की गई है। विद्यालय प्रशासन के अनुसार कक्षा 1 से 9, कक्षा 11 (विज्ञान, वाणिज्य एवं कला संकाय) तथा कक्षा 10 एवं 12 में निर्धारित श्रेणियों के अंतर्गत उपलब्ध रिक्तियों हेतु पंजीकरण प्रक्रिया 9 जून से 20 जून 2026 तक संचालित की जा रही है।
विद्यालय में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 एवं पीएम श्री योजना के उद्देश्यों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण, समावेशी एवं विद्यार्थी केंद्रित शिक्षा प्रदान की जा रही है। आधुनिक स्मार्ट कक्षाओं, सुसज्जित विज्ञान एवं कंप्यूटर प्रयोगशालाओं, समृद्ध पुस्तकालय, डिजिटल शिक्षण संसाधनों तथा सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी आधारित शिक्षण व्यवस्था के माध्यम से विद्यार्थियों के समग्र विकास को प्रोत्साहित किया जाता है।
वो विद्यालय का स्वच्छ, हरित एवं सुरक्षित परिसर विद्यार्थियों को अनुकूल शिक्षण वातावरण प्रदान करता है। अनुभवी एवं समर्पित शिक्षकों के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों को उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धियों के साथ-साथ नैतिक मूल्यों, संवेदनशीलता एवं राष्ट्र निर्माण की भावना से भी ओतप्रोत किया जाता है।
विद्यालय प्रशासन ने इच्छुक अभिभावकों से निर्धारित अवधि के भीतर आवश्यक दस्तावेजों सहित पंजीकरण प्रक्रिया पूर्ण करने का आग्रह किया है तथा अधिक जानकारी के लिए विद्यालय कार्यालय से संपर्क करने का अनुरोध किया है।