किशोर कुमार छत्तीसगढ़ स्टेट रिपोर्टर इंडियन टीवी न्यूज नेशनल
जिले के हरदीबाजार क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब थाना प्रभारी पर मारपीट का आरोप लगाते हुए दो युवक इंसाफ की मांग को लेकर पानी की ऊंची टंकी पर चढ़ गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों में अफरा-तफरी मच गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों युवक थाना प्रभारी पर पिटाई का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग कर रहे थे।
सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और स्थानीय जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचे और युवकों को समझाने का प्रयास शुरू किया।
करीब चार घंटे तक चले समझाइश और बातचीत के बाद दोनों युवक टंकी से सुरक्षित नीचे उतर आए।
अधिकारियों ने उनकी शिकायत की निष्पक्ष जांच कराने और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
घटना के दौरान एहतियात के तौर पर मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा, ताकि किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो। फिलहाल प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुटा है और संबंधित पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।
इस घटना के बाद क्षेत्र में पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर चर्चा तेज हो गई है, वहीं प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जांच के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।