संतन दास मानिकपुरी ब्यूरो चीफ महासमुदं छतीसगढ
महासमुंद|ग्रीष्म ऋतु में गांवों में जहां जल की समस्या गंभीर हो जाती है, वहीं जिले के पिथौरा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत ढोढरकसा का ग्राम बहादुरपुर में भीषण गर्मी के दौरान हर घर जल योजना के सफल क्रियान्वयन से गांव के सभी 96 घरों में पाइपलाइन के माध्यम से शुद्ध पेयजल की नियमित आपूर्ति हो रही है।
योजना के तहत लगभग 56.40 लाख रुपये की लागत से 40 किलोलीटर क्षमता का उच्च स्तरीय जलाशय (ओवरहेड टैंक) निर्मित किया गया है। साथ ही लगभग 2055 मीटर लंबी पाइपलाइन बिछाकर प्रत्येक घर तक जल पहुंचाने की व्यवस्था की गई है। गांव के सरपंच एवं के सक्रिय नेतृत्व एवं सहयोग से यह कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण हुआ। योजना के सुचारू संचालन एवं रखरखाव के लिए ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति का गठन किया गया है। योजना के स्थायी संचालन को सुनिश्चित करने हेतु प्रत्येक परिवार से 50 रुपये प्रतिमाह जल कर लिया जा रहा है, जिससे रखरखाव एवं संचालन व्यवस्था मजबूत बनी हुई है।
योजना से लाभान्वित कु. उर्वशी ने बताया कि पहले हमें पानी लाने के लिए दूर जाना पड़ता था, जिससे पढ़ाई प्रभावित होती थी। घर पर ही पानी की सुविधा से हम बेटियों की पढ़ाई सुगम हुई है। अब गांव की सभी बेटियां नियमित रूप से स्कूल जाती हैं और अपने भविष्य को बेहतर बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं।