बस्ती
बस्ती: पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड पर स्पा सेंटर के नाम पर चल रहे अवैध देह व्यापार का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। हैरान करने वाली बात यह है कि यह सेंटर दक्षिण दरवाजा पुलिस चौकी से चंद कदम की दूरी पर तीसरी मंजिल पर संचालित हो रहा था।
मुखबिर की सूचना पर पुरानी बस्ती थानाध्यक्ष ने देर रात छापेमारी की, जिससे मौके पर हड़कंप मच गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मौके से 5 महिलाओं और 11 युवकों को हिरासत में लिया है। पकड़े गए सभी आरोपियों को थाने लाकर कड़ी पूछताछ की जा रही है। चौकी के इतने करीब अवैध कारोबार का चलना पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अब इस पूरे रैकेट के मुख्य सरगनाओं की तलाश में जुटी है।
रिपोर्टर: इंद्रजीत त्रिपाठी, ब्यूरो चीफ, बस्ती, ITN नेशनल न्यूज़।