किशोर कुमार छत्तीसगढ़ स्टेट रिपोर्टर इंडियन टीवी न्यूज नेशनल
रायपुर।
छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश की सीमा पर पुलिस एवं सुरक्षा एजेंसियों ने अंतरराज्यीय नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 16 चक्का ट्रक से भारी मात्रा में गांजा जब्त किया है।
इस कार्रवाई से तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश होने की संभावना जताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार
मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सीमा क्षेत्र में वाहनों की सघन जांच अभियान चलाया गया। इसी दौरान संदिग्ध 16 चक्का ट्रक को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें बड़ी मात्रा में गांजा बरामद हुआ। बरामद मादक पदार्थ को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर ट्रक भी जब्त कर लिया है।
कार्रवाई के दौरान ट्रक चालक सहित संबंधित लोगों से पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जांच में यह मामला अंतरराज्यीय नशा तस्करी से जुड़ा माना जा रहा है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि गांजा कहां से लाया गया था और इसकी खेप किस स्थान तक पहुंचाई जानी थी।
अधिकारियों के मुताबिक, पूरे नेटवर्क की कड़ियों को जोड़ने के लिए जांच तेज कर दी गई है और इस मामले में जल्द ही अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी भी हो सकती है।
पुलिस ने कहा कि राज्य में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।