किशोर कुमार छत्तीसगढ़ स्टेट रिपोर्टर इंडियन टीवी न्यूज नेशनल
बिलासपुर।
बिलासपुर जीआरपी पुलिस ने रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में यात्रियों के कीमती सामानों की चोरी करने वाले गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए महाराष्ट्र के नागपुर निवासी चार शातिर महिला चोरों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, ये महिलाएं छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ और असावधानी का फायदा उठाकर उनके बैग, मोबाइल फोन, पर्स, नकदी और अन्य कीमती सामान पर हाथ साफ करती थीं।
लगातार मिल रही शिकायतों के बाद जीआरपी ने विशेष अभियान चलाया और संदिग्ध महिलाओं की गतिविधियों पर नजर रखी।
घेराबंदी कर की गई कार्रवाई में चारों आरोपित महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में उनसे कई अहम जानकारियां मिली हैं और पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि गिरोह के अन्य सदस्य भी इस नेटवर्क में शामिल हैं या नहीं।
जीआरपी ने आरोपितों के कब्जे से चोरी का सामान बरामद किया है और उनके खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा के दौरान अपने सामान की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें, संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत रेलवे पुलिस या हेल्पलाइन पर सूचना दें,
ताकि ऐसी घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।