सहारनपुर
सहारनपुर- बेहट कोतवाली इलाके के शाकंभरी रोड पर गांव चौहडपुर के पास सिद्धपीठ मां शाकंभरी देवी दर्शनों को जा रहे श्रद्धालुओं से भरी बस ने शादी के कार्ड बांटने जा रहे बाईक सवारों को कुचल दिया। हादसे के बाद बस विद्युत पोल को तोड़ती हुई बाग में जा घुसी। सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर बेहट जितेंद्र कुमार दीखित पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को एम्बुलेंस 108 की मदद से बेहट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां उनकी हालत को गंभीर मानते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़