सहारनपुर
ग्रीष्मकालीन अवकाश के पश्चात उच्च प्राथमिक विद्यालय तिवड़ा जुन्नारदार संवि में साफ सफाई सुरक्षा पेयजल एवं अन्य मूलभूत व्यवस्थाओं को दिनांक 15/06/26 महानिदेशक महोदय स्कूल शिक्षा उत्तर प्रदेश द्वारा आहूत समीक्षा बैठक के अनुसार विद्यालय परिसर की समग्र साफ सफाई की गई व मुख्य द्वार प्रांगण कक्ष कक्षाओं कार्यालय कक्ष रसोईघर भंडारण कक्ष तथा खेल मैदान सभी स्थानों की विशेष सफाई कराई गई तथा छात्र-छात्राओं के शौचालय की साफ सफाई भी की गई विद्यालय में स्थापित सभी कक्षाओं में पंखों विद्युत बिंदु एवं प्रकाश व्यवस्था की जांच कराई गई। विशेष रूप से ग्रीष्म ऋतु को देखते हुए सभी पंखे संचालित अवस्था में कराए गए पेयजल की व्यवस्था सुचारू रूप से की गई। विद्यालय परिसर में उगी झाड़ियां खरपतवार आदि को पूर्णतः हटाया गया विद्यालय में जल निकासी की व्यवस्था की गई मध्यान भोजन में रसोईघर एवं भंडारण कक्षा की साफ सफाई की गई तथा खाद्यान्न को सुरक्षित एवं स्वच्छ स्थान पर रखा गया।
इस अवसर पर बच्चों का फूलों से स्वागत किया गया मध्यान भोजन में बच्चों को मीठा हलवा वितरित किया गया इसमें विद्यालय का समस्त स्टाफ मुख्य रूप से इंचार्ज अध्यापक श्री अनिल कुमार धीमान सहायक अध्यापक श्री नजाकत अली खान सहायक अध्यापक निशा शर्मा यशपाल सिंह सविता राहुल कुमार शाहिदा व समस्त रसोईया रेनू दर्शनी तारावती सलेलता अनीता उपस्थित रही।
इस अवसर पर सविता द्वारा बच्चों का रोली चंदन से टीका किया गया वह बच्चों से रिबन कटवाया गया विद्यालय में बच्चों की उपस्थिति अच्छी रही
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़