✍ किशोर कुमार छत्तीसगढ़ स्टेट रिपोर्टर इंडियन टीवी न्यूज नेशनल
*रायपुर समेत छह शहरों में बनेगी आधुनिक सुविधाओं वाली मिनी स्मार्ट सिटी*
*रायपुर।* छत्तीसगढ़ सरकार री-डेवलपमेंट योजना के दूसरे चरण में बड़ा कदम उठाने जा रही है। इस योजना के तहत रायपुर सहित छह शहरों में 10 नए प्रोजेक्ट शुरू किए जाएंगे, जिनमें जर्जर और पुराने सरकारी परिसरों का आधुनिक स्वरूप में पुनर्विकास किया जाएगा।
सरकार की योजना के अनुसार, इन स्थानों पर पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) मॉडल के माध्यम से आधुनिक सुविधाओं से युक्त ‘मिनी स्मार्ट सिटी’ विकसित की जाएगी।
परियोजनाओं में आवासीय परिसर, शॉपिंग मॉल, होटल, व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स और मल्टीलेवल पार्किंग जैसी सुविधाएं शामिल होंगी।
इस पहल का उद्देश्य पुराने और अनुपयोगी सरकारी परिसरों का बेहतर उपयोग करते हुए शहरी विकास को नई गति देना, नागरिकों को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना और निवेश एवं रोजगार के नए अवसर पैदा करना है।
सरकार ने प्रदेशभर में 32 स्थानों की पहचान कर ली है, जहां चरणबद्ध तरीके से री-डेवलपमेंट कार्य किया जाएगा।
योजना के क्रियान्वयन के बाद इन क्षेत्रों का स्वरूप पूरी तरह बदलने की उम्मीद है, जिससे शहरों के बुनियादी ढांचे और नागरिक सुविधाओं में भी उल्लेखनीय सुधार होगा।