नगरा पुलिस ने अवैध रेत के भंडारण पर की बड़ी कार्रवाई, 100 ट्रॉली रेत नष्ट,,,,,,,·
रिपोर्ट अजय सिंह तोमर
मुरैना,,,,,,,,,,, जिले में अवैध रेत के परिवहन, उत्खनन और भंडारण के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नगरा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीणा के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र पाल सिंह डावर व एसडीओपी अंबाह रवि भदौरिया के मार्गदर्शन में नगरा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर अवैध रूप से भंडारित रेत के खिलाफ कार्रवाई की गई।
16 और 17 जून को नगरा डेयरी के पास तथा साहसपुर क्षेत्र में पुलिस टीम ने करीब 100 ट्रॉली अवैध रेत का भंडारण पाया। इसके बाद पुलिस ने जेसीबी की मदद से रेत को मिट्टी में मिलाकर नष्ट कर दिया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी नगरा उपनिरीक्षक सुखदेव चौहान सहित पुलिस बल की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध रेत कारोबार के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।