✍️राजेश कुमार तिवारी इंडियन टीवी न्यूज़
कुठला पुलिस का एक्शन मोड: पिस्टल और तीन चाकुओं के साथ तीन आरोपी व एक नाबालिग दबोचा,
कटनी। जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कुठला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पिस्टल एवं तीन धारदार चाकू के साथ तीन आरोपियों और एक विधि उल्लंघनकारी बालक को गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस ताबड़तोड़ कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती नेहा पच्चीसिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कुठला निरीक्षक अखलेश दाहिया के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।
पुलिस पेट्रोलिंग के दौरान ग्राम पिलौंजी स्थित पिलौंजी मोड़ पर संदिग्ध अवस्था में मिले आदर्श कुशवाहा (22) निवासी कन्हवारा की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक पिस्टल बरामद की गई। वहीं ट्रांसपोर्ट नगर एवं इन्द्रानगर पुल के पास से अनुराग पटेल (22) निवासी कुठला बस्ती और आर्यन निषाद (21) निवासी खिरहनी फाटक के कब्जे से दो धारदार चाकू जब्त किए गए।
इसके अलावा इन्द्रानगर स्थित बैंकटेस धर्मशाला के पास एक 17 वर्षीय विधि उल्लंघनकारी बालक के कब्जे से भी एक धारदार चाकू बरामद किया गया। पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध पृथक-पृथक प्रकरण दर्ज करते हुए आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत कार्रवाई की है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जबकि नाबालिग को विधिसम्मत कार्रवाई के तहत अभिरक्षा में लिया गया है।
जब्ती: एक पिस्टल एवं तीन धारदार चाकू।
इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अखलेश दाहिया के नेतृत्व में उप निरीक्षक विनोद सिंह, अनिल यादव, सहायक उप निरीक्षक श्याम नारायण सिंह, प्रधान आरक्षक अजय यादव, शिवशंकर दुबे, ताहिर खान, रामेश्वर सिंह, राहुल मिश्रा, आरक्षक मनोज सिंह, विजय प्रजापति, पुष्पेन्द्र त्रिपाठी, प्रभाकर सिंह सहित पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।