#आगरा के एवी रेजीडेंसी में सिलेंडर फटा, आग से लाखों का नुकसान।

शमसाबाद रोड स्थित एवी रेसीडेंसी के फ्लैट 111 में सोमवार रात को खाना बनाने के दौरान पाइप लीकेज होने से आग लग गई। आग ने सिलेंडर को चपेट में ले लिया।
घर में मालिक राममोहन गुप्ता, उनकी बेटी, बेटा और 85 वर्षीय माता कांति देवी थीं। आग लगते ही परिवार बाहर की और भागा। तभी जोरदार धमाके के साथ सिलेंडर फट गया। फ्लैट में रहने वालों में दहशत फैल गई।