किशोर कुमार छत्तीसगढ़ स्टेट रिपोर्टर इंडियन टीवी न्यूज नेशनल
रायपुर।
छत्तीसगढ़ में बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस ने प्रदेशव्यापी आंदोलन शुरू कर दिया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर 17 और 18 जून को चरणबद्ध तरीके से सभी जिला मुख्यालयों में प्रदर्शन आयोजित किए जा रहे हैं।
आंदोलन के तहत कांग्रेस कार्यकर्ता बिजली विभाग के कार्यालयों का घेराव करेंगे और सरकार के विरोध में मुख्यमंत्री का पुतला दहन भी करेंगे। पार्टी का आरोप है कि बिजली दरों में वृद्धि से आम जनता पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा और सरकार को इस निर्णय पर पुनर्विचार करना चाहिए।
कांग्रेस ने यह भी घोषणा की है कि जुलाई से स्मार्ट मीटर के विरोध में घर-घर अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के माध्यम से पार्टी लोगों को स्मार्ट मीटर से जुड़े मुद्दों की जानकारी देगी और जनसमर्थन जुटाने का प्रयास करेगी।
बिजली दरों को लेकर प्रदेश में राजनीतिक माहौल गर्म है।
एक ओर सरकार राहत योजनाओं के जरिए अधिकांश घरेलू उपभोक्ताओं को लाभ मिलने का दावा कर रही है, वहीं कांग्रेस बढ़ी हुई दरों और स्मार्ट मीटर व्यवस्था को लेकर सरकार के खिलाफ जनआंदोलन तेज करने की तैयारी में है।