प्रेस विज्ञप्ति
*भारतीय जनता पार्टी, जिला शामली
पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस
पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित*
आज भारतीय जनसंघ के संस्थापक, प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक एवं महान शिक्षाविद् पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय, शामली में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने राष्ट्र की एकता एवं अखंडता के लिए अपना सर्वस्व समर्पित कर दिया। उनका दिया हुआ नारा “एक देश, एक निशान, एक विधान” आज साकार रूप में देश के सामने है। जम्मू-कश्मीर में एक संविधान, एक प्रधान और तिरंगे की पूर्ण प्रतिष्ठा उनके सपनों को साकार करने का प्रमाण है।
कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा पदाधिकारियों जिला अध्यक्ष रामजी लाल कश्यप, ज़िला उपाध्यक्ष अभय तोमर, जिला महामंत्री राजेश मलिक , जिला कोषाध्यक्ष पंकज गुप्ता, विशेष सरोहा मनीष भटनागर एवं राजेन्द्र जी ,पुनीत द्विवेदी ,भूपेंद्र सिंह पीयूष वर्मा, आदि कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन राष्ट्रभक्ति, त्याग और समर्पण की प्रेरणा देता रहेगा। उनका बलिदान देश की एकता और अखंडता के इतिहास में सदैव स्वर्ण अक्षरों में अंकित रहेगा।
ब्यूरो चीफ
शशांक वर्मा
जिला शामली