ताजा खबरलेटेस्ट न्यूज़

जमीनी विवाद ने लिया हिंसक रूप, तीन महिलाएं गंभीर घायल; जतारा थाना क्षेत्र के राजनगर मोजे का मामला

```html id="cyap7e" ```

जतारा रिपोर्टर महेंद्रकुमार दुबे बॉबी

जतारा। जतारा थाना क्षेत्र अंतर्गत राजनगर मोजे में जमीनी विवाद को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट की घटना सामने आई, जिसमें तीन महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद घायल महिलाओं को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

बताया जा रहा है कि जमीन को लेकर दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते कहासुनी के बाद मामला मारपीट तक पहुंच गया। घटना की सूचना मिलते ही जतारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस द्वारा दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। वहीं घायल महिलाओं के परिजनों ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *