ताजा खबरलेटेस्ट न्यूज़

टानगा घाट पर खनिज विभाग की छापेमार कार्रवाई, दो रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉलियां जब्त

```html id="cyap7e" ```

जतारा रिपोर्टर महेंद्रकुमार दुबे बॉबी

iTN नेशनल खबर का असर

जतारा। उर नदी के टानगा घाट पर अवैध रेत खनन और परिवहन के मामले में iTN नेशनल की खबर के बाद प्रशासन ने कार्रवाई की। सोमवार को खनिज एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने छापेमार कार्रवाई करते हुए दो रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को जब्त किया।
सहायक जिला खनिज अधिकारी कुलदीप जैन के नेतृत्व में हुई कार्रवाई में दोनों वाहनों के पास रेत परिवहन से संबंधित वैध दस्तावेज नहीं मिले। टीम के पहुंचते ही कई रेत कारोबारी वाहन लेकर फरार हो गए। जब्त वाहनों को पुलिस के सुपुर्द कर खनिज अधिनियम के तहत कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
टानगा घाट पर कार्रवाई से मचा हड़कंप, भनक लगते ही भागे रेत माफिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *