बालियापाल थाना परिसर में आज नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम बालियापाल थाना प्रभारी सालखान मुर्मू के नेतृत्व में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता बालियापाल पंचायत के पूर्व सरपंच मधुसूदन बारिक ने की।इस अवसर पर बालियापाल थाना क्षेत्र के विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, बुद्धिजीवी, वरिष्ठ नागरिक तथा युवा उपस्थित रहे। सभी ने नशे के दुष्प्रभावों पर चर्चा करते हुए कहा कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज तीनों के लिए हानिकारक है।वक्ताओं ने कहा कि नशे की लत लोगों को गलत रास्ते पर ले जाती है और यह महिला उत्पीड़न, सड़क दुर्घटनाओं, पारिवारिक कलह तथा सामाजिक पतन का एक प्रमुख कारण बन रही है।थाना प्रभारी सालखान मुर्मू ने कहा कि नशा स्वास्थ्य के लिए अत्यंत नुकसानदायक है। इससे परिवारों में अव्यवस्था फैलती है और आर्थिक बोझ भी बढ़ता है। उन्होंने लोगों से नशे के खिलाफ जागरूक होने और अपने क्षेत्र में अन्य लोगों को भी जागरूक करने की अपील की।कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने नशे से दूर रहने की सामूहिक शपथ ली।इस अवसर पर उपस्थित प्रमुख लोगों में शामिल थे:एसआई नीलमणि दास,देवेन्द्र बेहरा, प्रेमप्रताप, वाहिनी पति,प्रभुद मल्लिक।तथा थाना के अन्य पुलिसकर्मी
रिपोर्ट: हिमांशु शेखर प्रहराज, स्टेट हेड, बालेश्वर