ब्यूरो चीफ महासमुदं
सतंन दास मानिकपुरी
नष्टीकरण किए गांजा की कीमत लगभग 19 करोड़ 42 लाख 21 हजार 650 रुपये।
नष्टीकरण की कार्यवाही में जिले के विभिन्न थाना में जब्त वर्ष 2025 के 15 प्रकरण व वर्ष 2026 के 70 प्रकरण सहित कुल 85 प्रकरण शामिल है।
आज दिनांक को 18 क्विंटल, 69 किलो, 963 ग्राम जब्त अवैध गांजा कीमत लगभग 8 करोड़ 95 लाख, 43 हजार लगभग का किया गया नष्टीकरण।जिला स्तरीय ड्रग्स डिस्पोजल कमेटी की उपस्थिति में विधिवत भौतिक सत्यापन पश्चात जब्त अवैध मादक पदार्थ (गांजा) के नष्टीकरण की कार्यवाही की गई।बालाजी प्लांट, बेलसोंडा(महासमुंद) में किया गया गांजा नष्टीकरण की कार्यवाही।लगातार तीन दिवस किया गया नष्टीकरण
गांजा नष्टीकरण अभियान के तहत जिला पुलिस महासमुंद द्वारा पिछले चार दिनों के अंतराल में कुल 38 क्विंटल, 62 किलो 963 ग्राम गांजा जिसकी अनुमानित किमत 19 करोड़ 42 लाख 21 हजार 650 रुपये है, का नष्टीकरण किया जा चुका है।
इसी के तहत आज दिनांक को महासमुन्द जिले के विभिन्न थानो में दर्ज एनडीपीएस एक्ट के 45 प्रकरणों में जप्त कुल 1869.930 किलो (18 क्विं. 69 किलो 963 ग्राम) अवैध मादक पदार्थ गांजा, जिसकी कुल किमत 08 करोड़, 95 लाख, 43 हजार 150 रुपये की, नष्टीकरण की कार्यवाही आज दिनांक 02.07.2026 को बालाजी प्लाॅन्ट बेलसोण्डा, महासमुंद में, जिला स्तरीय ड्रग्स डिस्पोजल कमेटी के अध्यक्ष- पुलिस अधीक्षक महासमुंद, सदस्य-जिला आबकारी अधिकारी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, रक्षित निरीक्षक महासमुंद के समक्ष भौतिक सत्यापन के बाद किया गया।
इस गांजा नष्टीकरण की कार्यवाही में महासमुन्द जिले के विभिन्न थानों के कुल 45 प्रकरणों जिनमें थाना सिंघोड़ा के 04 प्रकरण, कोमाखान के 13 प्रकरण, बसना के 11 प्रकरण, सरायपाली का 08 प्रकरण, खल्लारी के 02 प्रकरण, महासमुद के 05 प्रकरण तथा थाना बागबाहरा के 02, एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज प्रकरणों में जप्त अवैध मादक पदार्थ गान्जा शामिल है। गांजा नष्टीकरण के इन प्रकरणों में वर्ष 2025 के कुल 05 प्रकरण व वर्ष 2026 के कुल 40 प्रकरण है जो थाना सिंघोड़ा, कोमाखान, बसना, सरायपाली, खल्लारी, महासमुद तथा थाना बागबाहरा के प्रकरण शामिल है।
इसके पूर्व
दिनांक 29.06.2026 को कुल 07 प्रकरणों के कुल 09 क्विंटल, 98 किलो 70 ग्राम अनुमानित कीमत 5 करोड़ 12 लाख 5 हजार 500 सौ रुपये के अवैध गांजा पूरी तरह नष्ट किया गया था। जिसमें थाना कोमाखान के 03 प्रकरण, थाना बसना का 01 प्रकारण, थाना सांकरा के 03 एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण में जप्त अवैध मादक पदार्थ गान्जा जो कि वर्ष 2025 के 03 प्रकरण, वर्ष 2026 के 04 प्रकरण शामिल है। इसी प्रकार *दिनांक 30.06.2026 कुल को, 33 प्रकरणों के कुल 09 क्विंटल, 95 किलो 30 ग्राम, अनुमानित कीमत 5 करोड़ 34 लाख 73 हजार रुपये के जप्त अवैध गांजा का नष्टीकरण किया गया था, जिनमें थाना सिंघोड़ा के 17 प्रकरण, पटेवा के 02 प्रकरण, कोमाखान के 02 प्रकरण, बसना के 01 प्रकरण, सांकरा के 03 प्रकरण, बलौदा के 03 प्रकरण, तुमगांव के 02 प्रकरण, बागबाहरा के 03 प्रकरण, थाना बसना का 01 प्रकारण तथा थाना सांकरा के 03 एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज प्रकरणों में जप्त अवैध मादक पदार्थ गान्जा शामिल है। गांजा नष्टीकरण के इन प्रकरणों में वर्ष 2025 के कुल 07 प्रकरण व वर्ष 2026 के कुल 26 प्रकरण है जो थाना सिंघोड़ा, पटेवा, कोमाखान, बसना, सांकरा, बलौदा, तुमगांव तथा थाना बागबाहरा के प्रकरण है।