पीलीभीत। जिला वासियों और रेल यात्रियों के लिए आज का दिन बेहद ऐतिहासिक रहा। पीलीभीत में आज भारत सरकार के वाणिज्य एवं उद्योग तथा इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री, माननीय श्री जितिन प्रसाद ने क्षेत्र को बड़ी सौगात देते हुए नई रेल सेवाओं का हरी झंडी दिखाकर भव्य शुभारंभ किया।केंद्रीय राज्य मंत्री ने टनकपुर-नांदेड़ एक्सप्रेस, नांदेड़-मुंबई एक्सप्रेस और शाहजहांपुर तक विस्तारित की गई टनकपुर-पीलीभीत रेल सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इन नई और विस्तारित रेल सेवाओं के शुरू होने से न केवल स्थानीय यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा, बल्कि व्यापार, उद्योग और धार्मिक पर्यटन को भी एक नई गति मिलेगी।इस महत्वपूर्ण और गरिमामयी अवसर पर रेलवे स्टेशन परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जिले के आला अधिकारी और क्षेत्र के सम्मानित जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। मुख्य रूप से,ज़िला अधिकारी (DM), पीलीभीत,पुलिस अधीक्षक (SP), पीलीभीत,रेलवे विभाग के उच्च स्तरीय अधिकारी,क्षेत्र के माननीय विधायक व अन्य सम्मानित जनप्रतिनिधि मौजूद रहे कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री श्री जितिन प्रसाद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का रेलवे नेटवर्क लगातार आधुनिक और सुदृढ़ हो रहा है। टनकपुर से सीधे नांदेड़ और मुंबई जैसे बड़े महानगरों के जुड़ने से क्षेत्र के लोगों का सफर आसान होगा और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।विस्तारित की गई टनकपुर-पीलीभीत रेल सेवा अब शाहजहांपुर तक जाएगी, जिससे दैनिक यात्रियों और व्यापारियों को आवागमन में बेहद सहूलियत होगी।इस अवसर पर स्थानीय जनता ने नई ट्रेनों की सौगात मिलने पर बेहद खुशी जाहिर की और माननीय मंत्री जी का आभार व्यक्त किया।
रिपोर्ट:शुऐब खान ब्योरो चीफ बरेली डिवीज़न