राजेश कुमार तिवारी इंडियन टीवी न्यूज़
कटनी। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने गुरुवार को स्लीमनाबाद क्षेत्र का दौरा कर नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण की बरगी व्यपवर्तन परियोजना के तहत निर्माणाधीन दाई तट मुख्य नहर की टनल का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति, सुरक्षा व्यवस्थाओं और कार्य के दौरान आने वाली चुनौतियों की जानकारी संबंधित अधिकारियों एवं निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधियों से ली तथा आवश्यक निर्देश दिए।
इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने स्लीमनाबाद थाने का वार्षिक निरीक्षण कर थाना अभिलेखों, लंबित अपराध, मर्ग एवं विवेचनाधीन प्रकरणों की समीक्षा की। उन्होंने थाना प्रभारी और विवेचकों को लंबित मामलों का समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने तथा विवेचना में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान आकांक्षा चतुर्वेदी एवं थाना प्रभारी सुदेश समन सहित पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।