किशोर कुमार छत्तीसगढ़ स्टेट रिपोर्टर इंडियन टीवी न्यूज नेशनल
कुरूद थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर दोनों तस्करों को पकड़ा। पुलिस ने उनके कब्जे से 1.1 ग्राम हेरोइन, एक मोटरसाइकिल और दो मोबाइल फोन जब्त किए हैं। जब्त मशरूका की कुल कीमत करीब 36 हजार रुपये आंकी गई है।
पुलिस के अनुसार, ग्राम छाती स्थित एनएच-30 हाईस्कूल के पास दो युवक हेरोइन बेचने के लिए पहुंचे थे। इसकी सूचना मिलते ही कुरूद थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और दोनों संदिग्धों को हिरासत में ले लिया।
तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से 1.1 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। साथ ही पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक मोटरसाइकिल और दो मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि वे हेरोइन कहां से लाते थे और इसे किन लोगों तक पहुंचाते थे।
धमतरी पुलिस की इस कार्रवाई को जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ एक अहम कदम माना जा रहा है। पुलिस का कहना है कि नशे के अवैध कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।