लोकेशन चित्रकूट रिपोर्टर हर्ष सिंह
पूरा मामला चित्रकूट जिले के पहाड़ी थाना अंर्तगत ग्राम पंचायत सालिकपुर का है। जहाँ पीड़ित पत्रकार देवीदयाल ने बताया की आज सुबह 7.30बजे पास हरिजन बस्ती के 30से अधिक युवक आकर घर में धावा बोल दिया बन रहे मकान की दीवाल तोड़ने लगे शोर सुनकर घर की महिलाएं बाहर निकली तभी रामबालक अनिल बाल्मिक बुक्कू अजीत, रामनारायण शिवकुमारिया सुरेंद्र नेता रमेश श्याममुरत राममुरत। लवलेश राजेंद्र शिवमोहन दबंग लोग जबरन उनके घर में घुस आए और घर की महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार गाली गलौज गर्दन पकड़ने का प्रयास किया। आरोप है कि आरोपियों ने महिलाओं के साथ हाथापाई का प्रयास किया तथा गले से मंगलसूत्र छीना।
पीड़ित का कहना है कि जब वह घटना की शिकायत दर्ज कराने थाना जाने लगे तो आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। साथ ही फर्जी एससी/एसटी के मुकदमे में फंसाने की भी धमकी दी गई।
पीड़ित पत्रकार ने आशंका जताई है कि आरोपियों से उन्हें और उनके परिवार को कभी भी गंभीर खतरा हो सकता है। उनका यह भी दावा है कि संबंधित आरोपियों के विरुद्ध पूर्व में भी आपराधिक मामले दर्ज हो चुके हैं।
पीड़ित ने पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई करने तथा अपने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।