झांसी। कर्मचारियों के स्वास्थ्य एवं कार्यस्थल पर सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए झांसी मंडल रेल चिकित्सालय में ठेका सफाई कर्मचारियों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य सफाई कर्मचारियों के स्वास्थ्य की नियमित जांच के साथ उन्हें सुरक्षित कार्य प्रणाली और स्वच्छता के प्रति जागरूक करना था।शिविर के दौरान 70 ठेका सफाई कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा किया गया। जांच के बाद कर्मचारियों को उनकी स्वास्थ्य स्थिति के अनुसार आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श एवं स्वास्थ्य संबंधी सुझाव भी दिए गए।इस अवसर पर चिकित्सकों ने कर्मचारियों को कार्यस्थल पर व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (PPE) के उपयोग, स्वच्छता बनाए रखने, संक्रमण से बचाव तथा नियमित स्वास्थ्य जांच के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण कराने के लिए प्रेरित किया।रेल प्रशासन ने कहा कि कर्मचारियों का स्वास्थ्य सुरक्षित रहेगा तो यात्रियों को भी बेहतर और गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकेंगी। भविष्य में भी इस प्रकार के स्वास्थ्य जागरूकता एवं जांच शिविर आयोजित किए जाते रहेंगे।
Shakti Singh reporter
ITN national news jhansi