बबीना (झांसी)। विधानसभा क्षेत्र के विकास को गति देने के उद्देश्य से हीरापुर-बुडपुरा से हरपालपुर तक ₹173.07 लाख की लागत से नवीन सड़क का निर्माण कराया गया है। इस सड़क के निर्माण से क्षेत्र के ग्रामीणों को बेहतर और सुगम आवागमन की सुविधा उपलब्ध होगी, साथ ही किसानों, विद्यार्थियों और स्थानीय व्यापारियों को भी इसका सीधा लाभ मिलेगा।इस महत्वपूर्ण सड़क परियोजना से हीरापुर, बुडपुरा, हरपालपुर सहित आसपास के कई गांवों और मजरों का संपर्क पहले की अपेक्षा अधिक मजबूत हुआ है। ग्रामीण क्षेत्रों में परिवहन व्यवस्था बेहतर होने से कृषि उपज के आवागमन में आसानी होगी तथा शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य आवश्यक सेवाओं तक पहुंच भी सुगम बनेगी।बताया गया कि यह सड़क क्षेत्र के समग्र विकास, ग्रामीण संपर्क को मजबूत करने और स्थानीय आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। सड़क निर्माण से लोगों की यात्रा का समय कम होगा और आवागमन अधिक सुरक्षित एवं सुविधाजनक बनेगा।स्थानीय विधायक राजीव सिंह पारीछा ने कहा कि बबीना विधानसभा में विकास कार्यों को प्राथमिकता देते हुए सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और आधारभूत सुविधाओं के विस्तार पर लगातार कार्य किया जा रहा है। उनका कहना है कि मजबूत सड़कें ही समृद्ध गांवों और क्षेत्रीय विकास की पहचान हैं।
Shakti Singh reporter
ITN national news jhansi