झांसी। उत्तर मध्य रेलवे झांसी मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) श्री अनिरुद्ध कुमार ने मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय स्थित विभिन्न विभागों का निरीक्षण कर कार्यालयीन व्यवस्थाओं, कार्यप्रणाली एवं प्रगति पर चल रहे कार्यों की विस्तृत समीक्षा की।निरीक्षण के दौरान डीआरएम ने विभिन्न शाखाओं में संचालित कार्यों का जायजा लेते हुए अभिलेखों के रखरखाव, कार्यालय की कार्यक्षमता, स्वच्छता तथा कर्मचारियों द्वारा किए जा रहे कार्यों का अवलोकन किया। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से कार्यों की प्रगति की जानकारी प्राप्त की और आवश्यक सुधारात्मक दिशा-निर्देश दिए।श्री अनिरुद्ध कुमार ने अधिकारियों से कहा कि सभी विभाग समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य निष्पादन सुनिश्चित करें। उन्होंने कार्यालयीन व्यवस्थाओं को और अधिक सुव्यवस्थित बनाने, लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण करने तथा यात्रियों और रेल उपभोक्ताओं से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने के निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। डीआरएम ने बेहतर समन्वय, अनुशासन एवं जवाबदेही के साथ कार्य करते हुए रेलवे की सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाने पर विशेष जोर दिया
Shakti Singh reporter
ITN national news jhansi