झांसी। शहर में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने एवं आमजन में सुरक्षा की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से प्रेमनगर थाना प्रभारी निरीक्षक तुलसीराम पांडे ने पुलिस बल के साथ थाना क्षेत्र के प्रमुख बाजारों एवं संवेदनशील स्थानों पर पैदल गश्त किया।गश्त के दौरान पुलिस टीम ने व्यापारियों, स्थानीय नागरिकों एवं राहगीरों से संवाद स्थापित कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की। वहीं सड़क एवं सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण करने वालों को सख्त चेतावनी देते हुए निर्धारित नियमों का पालन करने के निर्देश दिए गए। पुलिस ने स्पष्ट किया कि यातायात में बाधा उत्पन्न करने वाले अतिक्रमण के विरुद्ध आगे भी अभियान जारी रहेगा।थाना प्रभारी निरीक्षक तुलसीराम पांडे ने कहा कि क्षेत्र में शांति, सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। अपराध एवं असामाजिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए नियमित रूप से पैदल गश्त, वाहन चेकिंग एवं निगरानी अभियान संचालित किए जा रहे हैं। उन्होंने नागरिकों से पुलिस का सहयोग करने तथा किसी भी आपात स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील की।पैदल गश्त के दौरान पुलिस बल पूरी मुस्तैदी के साथ मौजूद रहा और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
Shakti Singh reporter
ITN national news jhansi