*डिंडौरी नगर पंचायत अध्यक्ष पंकज तेकाम के 5 अरब का पहला विकास सड़क पर धड़ाम*

डिंडोरी नगर पंचायत द्वारा नगर नगर में विभिन्न जगह स्वागत द्वार लगाए जा रहे हैं l लगाए जा रहे हैं स्वागत द्वारों का नामकरण भी किया गया है जिसे नगर पंचायत अध्यक्ष द्वारा विकास बताया जा रहा है l अध्यक्ष द्वारा बताए जा रहे विकास का नमूना कार्यकाल के खत्म होते ही दिख गया

l हमने बहुत पहले ही चेताया था की आने वाली बरसात वह उसमें चलने वाली हवाओं से सारा विकास जमींदोज हो जाएगा जिस का नमूना गणेश मंदिर रोड पर लगाए गए स्वागत द्वार ने दिखा ही दिया है l
कमीशन खोरी के चलते घटिया से घटिया सामग्री का इस्तेमाल कर कराए जा रहे निर्माण कार्य या निर्माण जिसे विकास बताया जा रहा है l इस तरह जमींदोज हो रहे विकास से किस का विकास हुआ होगा इसका अंदाजा बखूबी लगाया जा सकता है l अभी तो यह आवाज है आने वाला समय कुछ और कहानी लेकर आएगा l बरसात के पूर्व चलने वाली तेज हवाओं से कहीं बिजली के खंभे ना जमींदोज हो जाएं इसको लेकर क्या चिंता करनी चाहिए?
नगर पंचायत अध्यक्ष के पांच से सात अरब रुपए खर्च करने की बात की सच्चाई सड़कों पर दिखाई देने लगी है l 2 दिन पूर्व ही लगाए गए इन स्वागत द्वारों में से गणेश मंदिर रोड का स्वागत द्वार सड़क पर पड़ा रो रहा है l इस तरह नगर पंचायत का पहला विकास जमींदोज हो गया l
आगे देखते हैं कि नगर पंचायत का विकास कितने दिन टिकती है की सालों साल बरकरार रहेगी क्योंकि 5 अरब का है विकास
इंडियन टीवी न्यूज़ संवाददाता मो0 सफर ज़िला डिंडोरी मध्य प्रदेश