किशोर कुमार छत्तीसगढ़ स्टेट रिपोर्टर इंडियन टीवी न्यूज नेशनल
भिलाई। बजरंग दल कैंप प्रखंड द्वारा शनिवार को वार्ड क्रमांक 30-31, कैंप-1 स्थित आदर्श नगर में जनसेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने पहुंचकर विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं आवश्यक दस्तावेजों से संबंधित सेवाओं का लाभ उठाया।
शिविर के माध्यम से आयुष्मान कार्ड, श्रमिक (मजदूर) कार्ड, पैन कार्ड, राशन कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र सहित अन्य आवश्यक दस्तावेजों के निर्माण एवं उनमें नाम, पता तथा अन्य त्रुटियों के सुधार की सुविधा उपलब्ध कराई गई। लोगों को आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी देने के साथ-साथ आवेदन प्रक्रिया में भी सहयोग किया गया।
आयोजकों ने बताया कि जनसेवा शिविर का उद्देश्य आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और दस्तावेज़ी सेवाओं का लाभ उनके क्षेत्र में ही उपलब्ध कराना है, ताकि उन्हें कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। स्थानीय नागरिकों ने इस पहल की सराहना करते हुए ऐसे शिविरों का नियमित आयोजन करने की मांग की।