भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष अजीत सिंह राणा द्वारा आज देर रात्रि भाजपा के जिला सोशल मीडिया एवं आईटी विभाग की नई टीम की घोषणा की गई। संगठन को डिजिटल रूप से और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से विभिन्न पदाधिकारियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।घोषित टीम में डा. संजय शर्मा को जिला संयोजक (सोशल मीडिया) बनाया गया है। वहीं रोहित नामदेव, अनुज सैन और समीर वर्मा को जिला सह संयोजक (सोशल मीडिया) की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा अंशुल शर्मा को जिला संयोजक (आईटी) नियुक्त किया गया है।आईटी विभाग में प्रदीप वशिष्ठ, युधिष्ठिर राणा और अमन राणा को जिला सह संयोजक बनाया गया है। वहीं जितेंद्र सैनी को कार्यालय प्रभारी तथा पदम सिंह को सह कार्यालय प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। सुजीत गुर्जर को मीडिया सह प्रभारी नियुक्त किया गया है।बेहट विधानसभा से अनुज सैन को जिला सह संयोजक (सोशल मीडिया) बनाए जाने पर क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी का माहौल है। समर्थकों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि वे संगठन की नीतियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को सोशल मीडिया के माध्यम से प्रभावी ढंग से जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।नवनियुक्त पदाधिकारियों ने भाजपा नेतृत्व एवं जिलाध्यक्ष अजीत सिंह राणा का आभार व्यक्त करते हुए संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने और पूरी निष्ठा के साथ कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया
! रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़