सहारनपुर अवगत कराना है कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर के निर्देशन में अपराध की रोकथाम व कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाये रखने के दृष्टिगत जनपदीय पुलिस द्वारा लगातार संघन गश्त व चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है । इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम के निकट पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर श्री प्रमोद कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 12.07.2026 को थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा चैकिंग व गश्त के दौरान 02 अभियुक्तगण 1. हर्षित पुत्र शीशपाल निवासी ग्राम गुडम कचराई थाना नानौता जनपद सहारनपुर 2. मुर्तजा पुत्र जमील अहमद निवासी मौहल्ला छिपीयान थाना कोतवाली नगर जनपद सहारनपुर को कानून एवं शान्ति व्यवस्था भंग की आशंका के दृष्टिगत खुमरान पुल के पास से आते जाते लोगो के साथ आमदा फसाद करते हुए गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरूद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पताः-
1. हर्षित पुत्र शीशपाल निवासी ग्राम गुडम कचराई थाना नानौता जनपद सहारनपुर ।
2. मुर्तजा पुत्र जमील अहमद निवासी मौहल्ला छिपीयान थाना कोतवाली नगर जनपद सहारनपुर ।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीमः-
1. उ0नि0 श्री राकेश थाना कोतवाली नगर जनपद सहारनपुर ।
2. उ0नि0 श्री शौकीन खान थाना कोतवाली नगर जनपद सहारनपुर ।
3. है0का0 306 सोनू कुमार रि0का0 1336 विदित राज थाना कोतवाली नगर जनपद सहारनपुर ।
4. रि0का0 1336 विदित राज थाना कोतवाली नगर जनपद सहारनपुर ।
रमेश सैनी आशीष सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़