फतेहगंज पश्चिमी। उत्तर प्रदेश सरकार के “एक पेड़ मां के नाम” महाअभियान के तहत रविवार को नगर पंचायत फतेहगंज पश्चिमी में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। अभियान के अंतर्गत नगर क्षेत्र में लगभग 1800 पौधे लगाए गए। इनमें अमरूद, जामुन और कंजी (कंजी) प्रजाति के पौधे प्रमुख रूप से शामिल रहे।
वृक्षारोपण कार्यक्रम में नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी पुष्पेंद्र सिंह राठौर, नगर पंचायत अध्यक्ष इमराना बेगम, सभी सभासद, सफाई नायक जय बाबू भारती तथा नगर पंचायत के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर पौधारोपण किया। इस दौरान सभी ने पर्यावरण संरक्षण एवं अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया।
अधिशासी अधिकारी पुष्पेंद्र सिंह राठौर ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए वृक्षारोपण बेहद आवश्यक है। वहीं नगर पंचायत अध्यक्ष इमराना बेगम ने नागरिकों से लगाए गए पौधों की सुरक्षा और नियमित देखभाल करने की अपील की।
कार्यक्रम के दौरान सामाजिक कार्यकर्ता सचिन चौहान ने उन्होंने सभी लोगों से पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण की जिम्मेदारी निभाने का आग्रह किया।
प्रवन पाण्डेय इंडियन टीवी न्यूज़ जिला संवाददाता बरेली