केशव साहू डोंगरगढ़ जिला राजनादगांव छत्तीसगढ़
डोंगरगढ़/राजनांदगांव। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल पटवारी रामकुमार जांगड़े द्वारा कथित रूप से रिश्वत लेने का मामला सामने आने के बाद राजनादगांव जिले के कलेक्टर जितेंद्र यादव ने कार्रवाई करते हुए संबंधित पटवारी को निलंबित कर दिया गयाबताया जा रहा है कि सोशल मीडिया पर रिश्वत लेने से जुड़ी खबर और वीडियो/जानकारी तेजी से वायरल हुई, जिसके बाद मामले ने तूल पकड़ लिया। प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रारंभिक जांच के आधार पर संबंधित पटवारी के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की है।प्रशासन का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच जारी है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में भ्रष्टाचार के मामलों पर प्रशासन की सख्ती को लेकर चर्चा तेज हो गई है। वहीं, आम लोगों का कहना है कि ऐसे मामलों में निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।