दुद्धी सोनभद्र।(विवेक सिंह) भाऊराव देवरस राजकीय महाविद्यालय दुद्धी के कालेज प्रशासन ने आज सोमवार को दो महत्वपूर्ण सूचनाएँ जारी की हैं। पहले नोटिस में बताया गया है कि बीए व बीएससी प्रथम वर्ष के प्रवेश हेतु वरिष्ठता क्रम की दूसरी सूची सूचना पट्ट पर चस्पा कर दी गई है। इच्छुक छात्र-छात्राएँ अपनी सीट सुनिश्चित करने के लिए 16 जुलाई 2026 से 18 जुलाई 2026 तक प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक संबंधित साक्षात्कार समिति के समक्ष उपस्थित होकर मूल प्रमाण पत्र एवं एक सेट छायाप्रति जमा कराएं।
प्रेषित सूची के अनुसार कागजात में हाईस्कूल अंकपत्र, इंटरमीडिएट अंकपत्र, टी.सी., सी.सी., जाति प्रमाणपत्र, निवास प्रमाणपत्र, आधार कार्ड, प्रवेश फॉर्म और समर्थन पोर्टल फॉर्म शामिल होना अनिवार्य है।
दूसरे नोटिस में कालेज प्रशासन ने विशेष रूप से अनुसूचित जाति श्रेणी के उन छात्र छात्राओं के लिए सूचना जारी की है, जो बीए प्रथम वर्ष में प्रवेश के इच्छुक हैं। प्रशासन ने कहा है कि अनुसूचित जाति के छात्र छात्राएं जिन्होंने प्रवेश आवेदन फॉर्म भरा है अथवा जिनके द्वारा आवेदन नहीं भरा गया है, वे तत्काल प्रवेश समिति से संपर्क करें।
कालेज के प्रभारी प्राचार्य राजेश भारती ने कहा कि समय पर उपस्थित होकर आवश्यक दस्तावेज़ जमा करने से प्रवेश की प्रक्रिया सुचारू रूप से पूरी की जाएगी और आवेदकों को किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने के लिए समय का पालन अवश्य करना चाहिए।
संपर्क विवरण और अधिक जानकारी के लिए छात्र कालेज प्रशासन से सीधे संपर्क कर सकते हैं।