फतेहगंज पश्चिमी। थाना फतेहगंज पश्चिमी पुलिस ने महिला से छेड़छाड़, मारपीट और दुष्कर्म के प्रयास के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार करीब एक सप्ताह पूर्व थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने गांव के ही विपिन कुमार सिंह पर घर में घुसकर छेड़छाड़ और दुष्कर्म का प्रयास करने तथा विरोध करने पर मारपीट करने का आरोप लगाया था। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान के तहत मंगलवार सुबह थाना फतेहगंज पश्चिमी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर नेशनल हाईवे स्थित बल्लिया पश्चिमी अंडरपास के पास घेराबंदी कर आरोपी विपिन कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
सीओ हाईवे देवेश सिंह ने बताया कि दुष्कर्म के प्रयास के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। आरोपी के विरुद्ध पूर्व से भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
प्रवन पाण्डेय
इंडियन टीवी न्यूज़
जिला संवाददाता बरेली