जनपद में सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के उद्देश्य से मंगलवार को सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सफीपुर दीपक यादव ने थाना फतेहपुर चौरासी पुलिस बल के साथ क्षेत्र के काली मिट्टी चौराहा पर सघन चेकिंग अभियान चलाया।चेकिंग के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की गहन तलाशी और जांच की गई। वहीं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध चालान की कार्रवाई करते हुए उन्हें नियमों का पालन करने के निर्देश दिए गए।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अपराध नियंत्रण, शांति व्यवस्था बनाए रखने और सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जनपद में ऐसे चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेंगे।
उन्नाव अमन सिंह की रिपोर्ट