आंवला तहसील के ग्राम गुलेली में चोरों ने तीन घरों को निशाना बनाया। इनमें से एक घर से चोर जेवर, कपड़े, बर्तन और नकदी चुरा ले गए। पीड़ित डोरी लाल ने सोमवार को पुलिस में शिकायत की है।
डोरी लाल ने बताया कि वह 10 जुलाई को अपने पुत्र जितेंद्र की शादी में हरदासपुर गए हुए थे। इसी दौरान बीती रात चोरों ने उनके घर में सेंध लगाई। चोरों ने सोने का हार, दो जोड़ी पायल, हथफूल, चांदी की दो चेन, गुलशन पटट्टी, फूल, पीतल के बर्तन, बहू के कपड़े, खाने का राशन और लगभग 30 हजार रुपये नकद सहित चार हार चुरा लिए।
परिवार के लोग सोमवार सुबह घर लौटे तो उन्होंने देखा कि 20 अप्रैल 2026 को हुई बेटे की शादी के सभी जेवर और कपड़े भी चोरी हो गए थे। डोरी लाल ने यह भी बताया कि गांव के ही भगवान सिंह और धर्मेंद्र के घरों में भी चोरी का प्रयास किया गया, लेकिन परिवार की सतर्कता के कारण चोर वारदात को अंजाम नहीं दे सके।
पीड़ित ने पुलिस से रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
प्रवीन कुमार सक्सेना तहसील रिपोर्टर आंवला बरेली