सहारनपुर। नुमाइश कैंप क्षेत्र में गुरुवार को स्वामी मंगला नंद महाराज के सानिध्य में भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाली गई।जिसका विभिन्न स्थानों पर पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया गया, 56 भोग भी अर्पित किये गये। रथ यात्रा के संयोजक विजयकांत चौहान के नेतृत्व चमन पैलेस से शुरू हुई रथयात्रा में भगवान जगन्नाथ, देवी सुभद्रा और बलराम के विग्रहों का पूजन-अर्चन कर रथ रवाना किया गया। यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा, आरती और 56 भोग अर्पित कर भगवान का स्वागत किया। भक्तों ने जय जगन्नाथ और हरे कृष्ण के जयघोष के साथ भजन-कीर्तन करते हुए रथ की रस्सी खींचकर धर्मलाभ प्राप्त किया।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़