आंवला में गुरुवार को प्राचीन राय सती देवी मेले का शुभारंभ हुआ। इस दौरान मेले में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।
श्रद्धालुओं ने राय सती देवी मंदिर में प्रसाद चढ़ाया। मेले में बच्चों ने झूलों का आनंद लिया और मीना बाजार में महिलाओं ने खरीदारी की। प्रसाद और जलेबी सहित विभिन्न वस्तुओं की दुकानें भी बड़ी संख्या में लगाई गईं।
नगर पालिका परिषद ने भीषण गर्मी को देखते हुए मेले में कैंप लगाकर श्रद्धालुओं को ठंडा पानी उपलब्ध कराया। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। कई अन्य लोगों ने भी ठंडे पानी के कैंप लगाए।
मेला आयोजक अनूप शर्मा ने बताया कि पहली रायसती के बाद दूसरी रायसती गुरुवार को और तीसरी रायसती का मेला पूर्णिमा को लगेगा। उन्होंने यह भी बताया कि तीसरी जात आषाढी पर लगाई जाती है और राय सती देवी मेले का समापन आषाढी वाले दिन ही हो जाता है।
प्रवीन कुमार सक्सेना तहसील रिपोर्टर आंवला